Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 25 Feb : सुंडरा गांव में अवैध माइनिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अवैध माइनिंग के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई सुरिंदर सिंह के अनुसार, 24 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे, गांव वासी वरिंदर सिंह ने देखा कि अवैध तरीके से एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंचायत की जमीन से मिट्टी उठा रहे थे। आरोपियों के पास मिट्टी उठाने की कोई अनुमति नहीं थी। जब जेसीबी चालक को मशीन थाने ले जाने के लिए कहा गया, तो वह मौके से फरार हो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने भी मौके का फायदा उठाते हुए भागने की कोशिश की। मुबारकपुर पुलिस ने अंकित बंसल के बयान पर जेसीबी मालिक सहित दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता के चलते जांच तेज कर दी है।