Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/26/फरवरी। पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशे का सेवन करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में थाना सुधार के हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित दाना मंडी सुधार से लिंक रोड होते हुए मेन जीटी रोड की तरफ जा रहे थे, तो पुराने गोदामों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर अंधेरे में कोई वस्तु फेंक दी। पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान विशाल मल्होत्रा (42) पुत्र अमृत लाल वासी गुरु दा भट्ठा, अड्डा रायकोट (जगरांव) के रूप में हुई। उसने माना कि वह नशे का सेवन कर रहा था। हालांकि अंधेरा होने के कारण फेंकी गई नशीली वस्तु बरामद नहीं हो सकी, लेकिन पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह, एक अन्य मामले में थाना सदर जगरांव के अधीन आती पुलिस चौकी चौकीमान के एएसआई आत्मा सिंह ने पुलिस पार्टी सहित आकाश पुत्र बाबू राम वासी कोठे फतेह दीन को नशे का सेवन करते हुए काबू कर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।