Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
विधायक मदन लाल बग्गा व डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने किया बसंत नगर का दौरा आग से हुए नुकसान का लिया जायज़ा, पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता लुधियाना, 30 दिसंबर (000) लुधियाना के वार्ड नंबर 88 स्थित बसंत नगर इलाके में बीती रात लगी भीषण आग के बाद हालात का जायज़ा लेने के लिए विधानसभा क्षेत्र उत्तर से विधायक मदन लाल बग्गा तथा डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने प्रभावित क्षेत्र का विशेष दौरा किया। इस हादसे में 2–3 इमारतें आग की चपेट में आ गई थीं। विधायक बग्गा और डिप्टी कमिश्नर जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि फायर ब्रिगेड की टीमों ने पूरी तत्परता के साथ आग पर काबू पाया, जिसके चलते किसी भी प्रकार की जान-माल की बड़ी क्षति होने से बचाव हो सका। जिला प्रशासन की टीमें पूरी रात मौके पर डटी रहीं और स्थिति को नियंत्रण में रखा। इस अवसर पर नगर निगम काउंसलर अमन बग्गा भी अपनी टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की अगुवाई करते रहे। विधायक मदन लाल बग्गा ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक परिवार का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसे फौरी राहत के रूप में डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वहीं, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा और पंजाब सरकार की ओर से बनती अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी जल्द मुहैया करवाई जाएगी। विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है और आग की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।