Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 28 Feb । पोल्ट्री फार्म चौक से चंडीगढ़ रोड स्थित रेलवे ब्रिज के पास और इंडस्ट्रियल एरिया फेज की ओर जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। सड़क किनारे भारी मात्रा में जमा कूड़ा-कबाड़ से क्षेत्र की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कई दिनों से यहां नियमित सफाई नहीं हुई है। खुले में पड़े कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों, दुकानदारों और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह हालात जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं। प्रमुख मार्ग पर बदहाल हालात यह मार्ग इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जाने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके, सड़क किनारे कूड़े के ढेर प्रशासन की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।उचित स्थानों पर पर्याप्त कूड़ेदान लगाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर संबंधित विभाग के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना प्रशासन और नागरिकों दोनों की जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मुद्दे पर कितनी जल्द कार्रवाई करता है।