Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/1 मार्च। जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल (IVF सेंटर) पर फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने इस मामले को पुलिस की लापरवाही करार देते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है। IVF सेंटर पर एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उसने करीब 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं, जो सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार निकल गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक बाइक पर आता है और उसने हेलमेट पहन रखा है। फायरिंग के दौरान भी उसने हेलमेट नहीं उतारा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गया। घटना रात करीब साढ़े 9 बजे की है। सूचना मिलते ही मॉडल थाने की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के लिए टेक्निकल टीमों को लगाया। फिलहाल इस घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गोलियां चलने से दहशत में अस्पताल स्टाफ जानकारी के अनुसार, गोलियां चलने की घटना के वक्त अस्पताल में स्टाफ के कुछ लोग मौजूद थे। गोलियों की आवाज के बाद स्टाफ दहशत में है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि अस्पताल के गेट पर गोलियों के निशान हैं। हमलवार ने करीब 4 से 5 राउंड फायर किए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए उसकी बाइक के नंबर से एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। युवक ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उसका चेहरा नहीं दिख रहा। उसके एंट्री और एग्जिट पाइंट पर लगे कैमरों को भी चेक किया जाएगा। फरवरी में गोलीबारी की तीसरी सबसे बड़ी वारदात जालंधर में फरवरी में हुई फायरिंग की ये तीसरी बड़ी वारदात है, जिसमें बड़े लोगों को निशाना बनाया गया है। 6 फरवरी को AAP नेता लक्की ओबरॉय की गुरुद्वारा मॉडल टाउन के बाहर 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। स्कूटी पर आए दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद 27 फरवरी को संतोखपुरा में डॉ. यशपाल के घर पर बाइक सवार 2 लोगों ने फायरिंग कर की थी। पुलिस ने बताया कि 10 राउंड फायर किए गए थे। --