Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, धार्मिक स्थलों व पर्यटक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात प्रमुख स्थानों पर 48 नाके स्थापित, 29 राइडर, 12 पीसीआर तथा 19 ईआरवी निरंतर करेंगे गश्त पुलिस की अपील: जश्न मनाएं लेकिन जिम्मेदारी के साथ, शराब पीकर वाहन चलने व हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी पुलिस को विशेष नजर पंचकूला 30 Dec :- नव वर्ष 2026के आगमन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नव वर्ष के अवसर पर जिले में 500 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। एसीपी स्तर के अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैनी नजर बनाए रखेंगे। शहर के 48 प्रमुख स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 29 राइडर, 12 पीसीआर तथा 19 ईआरवी लगातार गश्त पर रहेंगी ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्यटक स्थलों, विशेषकर मोरनी तथा अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर विशेष निगरानी रखी जाएगी। दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, जैसे माता मनसा देवी मंदिर एवं काली माता मंदिर कालका में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकें। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। गलत लेन में वाहन चलाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को तुरंत क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा। डीसीपी ने जिला वासियों से अपील की है कि वे नव वर्ष का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ही नव वर्ष को सुरक्षित एवं आनंदमय बनाया जा सकता है।