Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली March 01 । इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा आयोजित जनवरी 2026 सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस बार कुल 7,590 परीक्षार्थी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सफलता प्राप्त की। ग्रुप–I में 53,652 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 11,282 उम्मीदवार उत्तीर्ण रहे। इस ग्रुप का उत्तीर्ण प्रतिशत 21.03% दर्ज किया गया। वहीं ग्रुप–II में 38,169 परीक्षार्थियों में से 3,726 अभ्यर्थी सफल हुए और पास प्रतिशत 9.76% रहा। दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले 22,293 उम्मीदवारों में से 2,446 ने सफलता हासिल की, जिसका पास प्रतिशत 10.97% रहा। इस अवसर पर सीए विशाला गर्ग ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सीए परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पेशेवर परीक्षाओं में से एक है और इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि उनके परिवार और शिक्षकों के लिए भी गर्व का विषय है। संस्थान ने ऑल इंडिया स्तर पर शीर्ष तीन रैंक धारकों की सूची भी जारी की है। परिणाम घोषित होते ही देशभर में सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल है।