Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
लुधियाना 02 March : आरती ग्रुप के चेयरमैन महेश मित्तल ने संत अश्विनी बेदी की उपस्थिति में दीपक हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए नए अत्याधुनिक एमआरआई सेंटर का शुभारम्भ किया है। जिसका उद्देश्य शहरवासियों को 2 से 3 हजार में वर्ल्ड क्लास MRI सुविधा उपलब्ध करवाना है। गौरतलब है की दीपक हॉस्पिटल में करोड़ों की लागत से सीमेंस की नवीनतम 1.5 टेस्ला फ्लो प्लस एमआरआई मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन न्यू एमआरआई मशीन नवीनतम हीलियम-फ्री टेक्नोलॉजी से लैस है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल और रखरखाव की दृष्टि से अधिक किफायती बनाती है। इस अवसर डॉक्टर डॉक्टर परमजीत सिंह , डॉक्टर दिनेश गुप्ता, उमा गुप्ता, रांचल मित्तल ,एनसी जैन सहित कई रहे उपस्थित। हॉस्पिटल के प्रवक्ता सीए बृजेश गुप्ता ने बताया की नई मशीन में आधुनिक डीआरबी (डीप रेज़ोल्यूशन बूस्ट) सिस्टम लगाया गया है, जिसकी मदद से स्कैन समय में लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक की कमी आती है। कम समय में उच्च गुणवत्ता और बेहतर रेज़ोल्यूशन वाली इमेज प्राप्त होने से मरीजों को अधिक सटीक और तेज़ जांच सुविधा मिल सकेगी।मशीन की एक और विशेषता इसका ट्रू नॉइज़लेस (बिल्कुल कम शोर वाला) सिस्टम है, जिससे स्कैन के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा या घबराहट का सामना नहीं करना पड़ेगा। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और क्लॉस्ट्रोफोबिया से ग्रस्त मरीजों के लिए यह तकनीक बेहद लाभकारी साबित होगी।