Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 2 मार्च / यूटर्न : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर लुधियाना पुलिस ने सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-32 के बाहर विशेष प्रवर्तन एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने ट्रैफिक टीमों के साथ किया। उद्देश्य छात्रों और आम जनता के लिए सुरक्षित व अनुशासित माहौल सुनिश्चित करना था। कार्रवाई के दौरान कुल 46 चालान किए गए और एक वाहन जब्त किया गया। बिना नंबर प्लेट के चल रहे 8 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि दोपहिया वाहनों से जुड़े विभिन्न उल्लंघनों पर 42 चालान जारी किए गए। मॉडिफाइड साइलेंसर से “पटाखा” जैसी आवाज करने वाली बाइकों की सख्त जांच की गई ताकि शैक्षणिक वातावरण प्रभावित न हो। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी गई और बिना वैध कारण घूम रहे युवकों को चेतावनी दी गई। स्कूल के बाहर खड़े रेहड़ी-फेरी वालों की भी जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की अवैध या प्रतिबंधित वस्तु की बिक्री न हो। एडीसीपी पुरेवाल ने कहा कि नियम उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा और ऐसे औचक अभियान अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास भी जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।