Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 02 March । होली से ठीक पहले शहर में बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। ई-मेल में सेक्टर-34 स्थित पासपोर्ट कार्यालय, सेक्टर 17 स्थित बस स्टैंड समेत कई अहम स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और संदिग्ध स्थानों की गहन जांच की गई। हालांकि, देर शाम तक किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। प्रमुख स्थानों पर सघन जांच धमकी में जिन स्थानों का जिक्र किया गया, उनमें सेक्टर-34 स्थित पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ और सेक्टर 17 बस स्टैंड हैं। इसके अलावा शहर के बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। शहर के प्रवेश द्वारों पर कड़ी नाकेबंदी त्योहार के मद्देनजर शहर में आने-जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी सख्त कर दी गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।