Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मोहाली 03 March । जिले के खरड़ थाने में बीमा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म, आर्थिक ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि शारस्वत, जो जयपुर का निवासी है, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में अरविंद कुमार शर्मा का नाम भी सामने आया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता खरड़ की रहने वाली है और पंचकूला स्थित एक बीमा कंपनी में अधिकारी पद पर कार्यरत है। महिला के अनुसार, पूर्व में वह एक अन्य बीमा कंपनी में कार्यरत थी, जहां रवि शारस्वत और अरविंद शर्मा से उसकी पहचान हुई। आरोप है कि दोनों ने उसे विश्वास में लेकर आर्थिक और शारीरिक शोषण किया। मीटिंग के बहाने बुलाकर शोषण का आरोप महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी उसे मीटिंग के बहाने बुलाता था और कई बार जबरन संबंध बनाए। देर रात अश्लील कॉल करने, गाली-गलौज करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। निवेश के नाम पर लाखों रुपये हड़पे शिकायतकर्ता ने बताया कि नवंबर 2023 में मां के निधन के बाद उसे पैतृक संपत्ति से जो राशि मिली थी, उसे निवेश कराने के नाम पर आरोपी ने हड़प लिया। आरोप है कि नवंबर 2024 में पांच लाख रुपये और फरवरी 2025 में जयपुर में 20 लाख रुपये नकद लिए गए। इसके अलावा जनवरी 2025 में नई कार खरीदने पर बीएच सीरीज नंबर दिलाने के बहाने वाहन अपने नाम करवा लिया और बाद में उसे अपनी संपत्ति बताते हुए कानूनी नोटिस भेज दिया। शादी का दबाव और बदनाम करने की धमकी महिला का आरोप है कि आरोपी ने कई बार उस पर पति को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर बदनाम करने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर खरड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।