Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़। रंगों के त्योहार होली पर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए। सुबह से ही प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में नाके लगाकर चेकिंग की गई। हुड़दंग और ट्रैफिक उल्लंघन रोकने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। सेक्टर-15 और सुखना लेक पर सख्ती सेक्टर-15 मार्केट और पंजाब यूनिवर्सिटी के आसपास बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया। इसी तरह सुखना लेक पर रंग और अन्य सामान ले जाने पर रोक के बावजूद भीड़ जुटने लगी, जिसे बाद में हटा दिया गया। पुलिस के अनुसार किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। एसएसपी ने संभाली कमान कंवरदीप कौर स्वयं फील्ड में रहीं और अलग-अलग नाकों पर पहुंचकर ड्यूटी में तैनात कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश थे कि त्योहार का माहौल बना रहे, लेकिन कानून-व्यवस्था से समझौता न हो। डीएवी कॉलेज में छात्राओं का धरना उधर, फेज-10 स्थित डीएवी कॉलेज में छात्राओं ने परिसर में धरना दिया। उनका आरोप था कि हॉस्टल से बाहर जाकर होली मनाने की अनुमति नहीं दी गई और गेट बंद कर दिए गए। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि सुबह 8 से 12 बजे तक परिसर में ही होली खेलने की अनुमति थी, सुरक्षा कारणों से उसके बाद बाहर जाने पर रोक लगाई गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति सामान्य कराई। मोहाली, डेराबस्सी और खरड़ में भी हलचल मोहाली में भी नाकाबंदी के बावजूद कई स्थानों पर युवाओं की भीड़ देखी गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए। डेराबस्सी में दो पक्षों के बीच झड़प में कुर्सियां चलने की घटना सामने आई, जबकि खरड़ में रंग डालने को लेकर विवाद हुआ, जिसे बाद में सुलझा लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया था और दिनभर हालात पर नजर रखी गई।