Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़। यूटी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मलोया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों, सिटी एसपी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में की गई। थाना मलोया के एसएचओ जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी बुध राम उर्फ छुटका तथा राहुल उर्फ लेडीज को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध हथियार के साथ काबू मामला एफआईआर नंबर 41 दिनांक 03.03.2026, धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट, थाना मलोया के तहत दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 3 मार्च को शाम करीब 6:40 बजे एएसआई रोहन कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। मलोया सत्संग भवन मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे बुध राम उर्फ छुटका को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ, जिसके संबंध में वह कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही चाकू को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चाकूबाजी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार दूसरा मामला एफआईआर नंबर 128 दिनांक 23.10.2025, धारा 115(2), 118(2), 126(2), 351(2), 3(5) बीएनएस, थाना मलोया से संबंधित है। यह घटना 20 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:50 बजे की है। शिकायतकर्ता प्रदीप (23 वर्ष), निवासी गांव डड्डू माजरा, जो सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज का छात्र है, अपने भाई नितेश और दोस्तों के साथ श्मशान घाट वाली गली से गुजर रहा था। इसी दौरान भीमा, छोटा काका और राहुल उर्फ लेडीज ने उनका रास्ता रोककर झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को पहले गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगे इलाज के लिए हीलिंग हॉस्पिटल रेफर किया गया। मामले की जांच के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 3 मार्च 2026 को राहुल उर्फ लेडीज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।