Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 04 March : अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर डेराबस्सी क्षेत्र में लंबी दूरी की प्राइवेट बसों द्वारा खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की जा रही है। हाईवे किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ी की जा रही बसें आए दिन सड़क हादसों का कारण बन रही हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार प्राइवेट बस चालक सवारियां बैठाने और उतारने के लिए बसों को सड़क के बीच या बिल्कुल किनारे गलत तरीके से खड़ा कर देते हैं। इससे पीछे से आने वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिलता और टक्कर की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि कई बसों की पार्किंग लाइट तक बंद रहती हैं। शहरवासियों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रहे। बसों के अवैध ठहराव के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गुस्साए शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नियम तोड़ने वाली प्राइवेट बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।