Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 04 March : लेक व्यू सोसाइटी के सामने डीपीएस स्कूल से किशनपुरा जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी बाईं टांग घुटने के नीचे से काटनी पड़ी। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल की पहचान अविदेश कुमार (21) पुत्र बतन दास निवासी जिला भागलपुर, बिहार के रूप में हुई है। वह पिरमुछल्ला स्थित ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। 26 फरवरी को वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के दौरान था। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वह एक साथी के साथ जा रहा था। बताया गया है कि आगे सरिया लदा ट्रॉला चल रहा था। साथी के निकलने के बाद जैसे ही अविदेश ट्रॉले को ओवरटेक करने लगा, सामने से कार आने पर ट्रॉला चालक ने अचानक कट मार दिया। इससे बाइक ट्रॉले से टकरा गई और पीछे का टायर युवक के ऊपर से गुजर गया। राहगीरों ने चालक को मौके पर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को पहले सिवersu अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां ऑपरेशन के दौरान उसकी बाईं टांग घुटने के नीचे से काटनी पड़ी। थाना ढकौली पुलिस ने चालक जगबीर सिंह निवासी गांव वैरोवाल, जिला तरनतारन के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।