Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
तलाशी में नशीला पदार्थ नहीं मिला, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
जीरकपुर 05 March : नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीरकपुर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन डोप टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को बादल कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ जंगी के खिलाफ जांच के निर्देश मिले थे। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के मकान नंबर-187 पर पहुंची, जहां गुरप्रीत सिंह मौजूद मिला। पुलिस ने मौके पर उसकी तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान उसके पास से कोई नशीला पदार्थ या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस आरोपी को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका डोप टेस्ट कराया गया। मेडिकल जांच रिपोर्ट में नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।