Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 7 मार्च: खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए। यह विचार लुधियाना शहरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने द ग्रेट स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स द्वारा आयोजित बेल्ट अवॉर्ड और सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। समारोह को संबोधित करते हुए पवन दीवान ने कहा कि आज के समय में मार्शल आर्ट्स का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए हर व्यक्ति को मार्शल आर्ट्स सीखनी चाहिए, क्योंकि इससे न केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले स्कूल के प्रमुख गौरव सचदेवा ने पवन दीवान और उनके साथ आए अतिथियों को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। अंडर-19 लड़कियों की राष्ट्रीय स्कूल खेलों में रजत पदक जीतने वाले नैतिक सचदेवा, अंडर-14 में कांस्य पदक जीतने वाली सहजलिन कौर और अंडर-19 स्कूल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली वंशिका यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा चंचल सिंह, मनशा और कनीषा को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला। समारोह में पुलकित चौधरी, तेजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह वालिया सहित संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।