Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने दी बधाई, युवाओं के लिए बताया प्रेरणा
डेराबस्सी 07 March : हलके के गांव ककराली की रहने वाली जसप्रीत कौर ने यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा पास कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जसप्रीत कौर ने वर्ष 2026 की परीक्षा में 422वां रैंक हासिल किया है। वह रघबीर सिंह की बेटी हैं और उनकी इस सफलता से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर डेराबस्सी हलके के भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने जसप्रीत कौर और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जसप्रीत कौर जैसी होनहार बेटियां समाज का गौरव होती हैं और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। उन्होंने कहा कि जसप्रीत कौर की यह उपलब्धि साबित करती है कि लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जसप्रीत कौर से प्रेरणा लेकर अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करें। गौरतलब है कि जसप्रीत कौर इससे पहले पंजाब राजस्व विभाग में पटवारी के रूप में सेवाएं दे रही थीं और नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उनका चयन सहकारिता विभाग में इंस्पेक्टर पद के लिए भी हुआ था। अब सिविल सर्विस परीक्षा पास कर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसके लिए क्षेत्र के लोग और सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें लगातार बधाई दी जा रही