Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 07 March : आईसीएआई की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद की चंडीगढ़ शाखा द्वारा आईसीएआई भवन, चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीए साहिल गर्ग, उपाध्यक्ष सीए रचित गोयल, सचिव सीए साहिल मित्तल, निकासा अध्यक्ष सीए संजीव कुमार तथा कार्यकारी सदस्य सीए शुभम मोंगा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन महिला सशक्तिकरण समिति की प्रमुख सीए आशीषा मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथियों सीए अंजू गोयल (सदस्य, हरियाणा वैट ट्रिब्यूनल), सीए नलिनी मलिक (जीएम फाइनेंस, NHIPMPL), डॉ. रीटा कालरा (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट, रोटरी) तथा श्रीमती रंजीता मेहता (पूर्व मानद महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद) ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 10 युवा महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रेरक वक्तव्य रहे, जिन्होंने पेशेवर विकास, नेतृत्व और व्यक्तिगत उन्नति से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। शाखा प्रबंधन समिति ने सदस्यों से शाखा को और सशक्त बनाने तथा पेशे की उन्नति के लिए अपने सुझाव एवं सक्रिय सहभागिता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की।