Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने ई-नीलामी की सफ़लता का श्रेय भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों को दिया

प्राप्त राजस्व विकास कार्यों पर किया जाएगा ख़र्च: हरदीप सिंह मुंडियां
चंडीगढ़, 7 मार्च : ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा आयोजित संपत्तियों की ई-नीलामी, जो शुक्रवार देर रात समाप्त हुई, को निवेशकों से भरपूर उत्साह मिला है। इस ई-नीलामी से गमाडा को कुल 3136.97 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह ई-नीलामी 14 जनवरी, 2026 को शुरू हुई थी। ई-नीलामी के लिए प्रस्तुत की गई कुल 42 संपत्तियों में से 37 संपत्तियों की सफ़ल बोली लगी। आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने इसे बड़ी सफ़लता बताते हुए कहा कि लगभग 90 प्रतिशत संपत्तियों के लिए बोली प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 2018.84 करोड़ रुपये की आरक्षित कीमत वाली इन साइटों को 3136.97 करोड़ रुपये में बेचा गया, जो एक ही ई-नीलामी में गमाडा द्वारा अब तक प्राप्त किया गया सबसे अधिक राजस्व है। स. हरदीप सिंह मुंडियां ने ई-नीलामी की इस सफ़लता का श्रेय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की निवेशक-पक्षीय नीतियों को देते हुए कहा कि लगातार सफ़ल ई-नीलामियों के कारण राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि संपत्तियों की कीमतों को यथार्थवादी बनाना और बाज़ार के अनुसार मूल्य निर्धारण करना भी इस नीलामी को अच्छा उत्साह मिलने का एक प्रमुख कारण रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नीलामी से प्राप्त राजस्व को विकास प्राधिकरण अपने अधिकार क्षेत्र में विकास कार्यों के नए मानक स्थापित करने के लिए ख़र्च करेगा।