Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/8 मार्च। मोगा के निहाल सिंह वाला सब डिवीजन के पत्तो हीरा सिंह गांव में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में बाघा पुराना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला पत्तो हीरा सिंह निवासी जसविंदर सिंह के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने जैमलवाला गांव के मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह और पत्तो हीरा सिंह गांव के जसकरण सिंह उर्फ जस्सू शर्मा सहित 6-7 अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी को कोटकपूरा रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने उस समय गोली मारी गई, जब वह अपनी गाड़ी से उतर रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी और कई लोगों से पूछताछ भी जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हैप्पी सरपंच के हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ---