Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
महिला दिवस पर अजय मित्तल ने मातृशक्ति को दी बधाई
कुलदीप सैनी पंचकूला, 08 मार्च। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा मुख्यालय पंचकमल में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी मातृशक्ति को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। अजय मित्तल ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। प्रेससवार्ता से पूर्व अजय मित्तल ने यूएस, इजराइल - ईरान जंग के माहौल में यूएई से सकुशल परिवार सहित वतन वापस लौटने पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल सेठ का पार्टी कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया एवं ख़ुशी व्यक्त की। इस मौके पर जिला महामंत्री जय कौशिक, पूर्व जिला महामंत्री परमजीत कौर, जिला मंत्री अनुराधा वर्मा, जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन, कार्यालय सचिव संजीव शर्मा, भाजयुमो नेता बिंदर गुर्जर, सोशल मीडिया प्रमुख मनु सिंगला सहित तमाम पार्टी नेता एवं पत्रकार उपस्थित रहे। दुबई प्रवास के अनुभवों को साझा करते हुए विशाल सेठ ने बताया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, सांसद रेखा शर्मा सहित तमाम नेताओ ने अपने प्रयास से कठिन परिस्थितियों में हर संभव मदद मुहैया करवाने का प्रयास किया। विशाल सेठ ने बताया, यूएई के कौंसलेट जनरल ऑफ़ इंडिया कार्यालय द्वारा वहां फंसे सभी भारतीयों को निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन मुहैया करवाई जा रही थी। उन्होंने यूएई के इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ शारजाह एवं दुबई के प्रयासों की भी प्रशंसा की। विशाल सेठ ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभचिंतकों एवं स्वजनों के शुभकामना सन्देश एवं सकुशल वतन वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, कठिन परिस्थितियों में अपनों से मिलने वाले स्नेह और प्यार ने उनका मनोबल बनाए रखा।