Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/9 मार्च। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार द्वारा बजट पेश करने के बाद अब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता को पैसे या उपहार देने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह पैसा कहा से आ रहा है। उनका कहना है कि यह जनता का पैसा है, आपका निजी धन नहीं। यदि आप किसी को मदद करना चाहते हैं तो केवल अपनी व्यक्तिगत जेब से दें, न कि टैक्सदाताओं के पैसों से। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आगे सवाल उठाया कि यह उदारता अब क्यों? क्या यह केवल चुनावों से पहले किया जा रहा है, जब आपको अपनी हार सुनिश्चित लगती है और जिम्मेदारी किसी और पर डाल दी जाती है? कितना कर्ज लिया गया और कितना लौटाया डॉ. नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि पंजाब को चलाने के लिए कितने कर्ज लिए गए और अब तक कितना वापस किया गया। कर्ज समय पर लौटाना जरूरी होता है और आपका कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होने वाला है। साथ ही, उन्होंने यह भी पूछा कि सत्ता में आने के बाद महिलाओं को कितनी नौकरियां दी गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पारिवारिक बैंक स्टेटमेंट चुनाव से पहले और बाद में साझा करने की मांग की, ताकि जनता और आयकर विभाग इस बात की जांच कर सकें कि सत्ता में आने के बाद जमीन, विदेश में संपत्ति और आभूषणों का लेन-देन कितना हुआ। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने स्पष्ट किया कि यह न्यूनतम अपेक्षा है कि एक ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक के रूप में ऐसे सवालों का जवाब दिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उचित जानकारी सार्वजनिक करें और जनता को जवाबदेह बनें। ---