Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कार्रवाई न होने पर परिवार ने जाम किया हाइवे लुधियाना/यूटर्न/9 मार्च। फिरोजपुर रोड पर चुंगी के पास अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती महिला को सड़क पर खड़े हुए तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला कई फीट दूर जाकर गिरी। जिससे महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर मृतक महिला के रिश्तेदारों ने फिरोजपुर हाइवे जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। हालांकि इस वजह से लोग बेहद परेशान हुए। मृतक महिला की पहचान 48 वर्षीय सुरिंदर कौर के रुप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रिश्तेदारों ने बताया कि सुरिंदर कौर मेडीवे अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड थी। वह पांच तारीख को नौकरी से छुट्टी करने के बाद घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार चालक ने उसे कुचल दिया। जांच अधिकारी उमेश सिंह ने बताया कि यह घटना 5 तारीख की है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---