Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/10 मार्च। थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते इलाके में एक महिला ने युवक पर जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। यहां तक की महिला ने युवक पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर उसमें डालने और उसके अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने हरजिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसकी सात साल पहले आरोपी हरजिंदर के साथ दोस्ती हो गई। महिला ने आरोपी के साथ शारीरिक संबंध होने की बात खुद भी स्वीकार की है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती है और दोनों के बीच संबंध रहे हैं। महिला ने कहा कि आरोपी 7 जनवरी को उसके घर में आया और उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाए। जाते हुए आरोपी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कहा कि आरोपी ने धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। महिला ने कहा कि जब तक वो आरोपी से आसानी से मिलती जुलती थी तो सब कुछ ठीक था। अब उसने मिलने से मना किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।