Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/10 मार्च। सराभा नगर स्थित सरकारी हाई स्कूल में एक स्टूडेंट युवती ने अपनी जगह पर अपनी सहेली को 10वीं क्लास के बोर्ड का पेपर देने के लिए भेज दिया। इस दौरान सैंटर सुपरीटेडेंट ने शक होने पर लड़की का रोल नंबर कार्ड और आईडी कार्ड चैक किया। जिसके बाद इस हेरफेर का खुलासा हुआ। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने गांव ससराली की मनप्रीत कौर और कैलाश नगर की पल्वी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नकली स्टूडेंट लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरी आरोपी स्टूडेंट मनप्रीत कौर की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत कौर 10वीं क्लास की स्टूडेंट है। जिसके चलते उसके 10वीं के पेपर सरकारी स्कूल सराभा नगर में हो रहे थे। 9 मार्च को उसका पेपर था। लेकिन उसकी जगह पर पल्वी पेपर देने के लिए पहुंच गई। पेपर सैंटर में तैनात मुलाजिमों द्वारा जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया। ---