Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
- विद्यालय 07 जनवरी तक भर सकते हैं केन्द्र ऑप्शन चंडीगढ़ , 31 दिसम्बर - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी बोर्ड से संबद्ध सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए सभी राजकीय एवं अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की चैक-लिस्ट 1 जनवरी, 2026 तथा अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 3 जनवरी, 2026 से अपलोड की जा रही है। विद्यालय मुखिया, विद्यालयों को जारी किए गए लॉगिन आई०डी० व पासवर्ड से चैक-लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सभी राजकीय एवं अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की चैक-लिस्ट में दर्ज विवरणों जैसे विषय, फोटो, हस्ताक्षर, आधार नम्बर, विषय/विषयों का माध्यम इत्यादि में कोई अशुद्धि है तो वे 1 जनवरी, 2026 से 7 जनवरी, 2026 तक तथा अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 3 जनवरी, 2026 से 7 जनवरी, 2026 तक परीक्षार्थियों के विवरणों में नि:शुल्क ऑनलाइन पोर्टल पर शुद्धि कर सकते हैं। इन विवरणों के अतिरिक्त यदि विद्यालय द्वारा परीक्षार्थी/परीक्षार्थियों के अन्य विवरणों में शुद्धि करवाई जानी है तो विद्यालय मुखिया/प्रतिनिधि सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी शाखा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कार्यालय कार्यदिवसों में साक्ष्यों/दस्तावेजों सहित नियमानुसार शुद्धि शुल्क के साथ शुद्धि करवा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त यदि परीक्षार्थी पहले लिए गए विषयों के स्थान पर कोई प्रायोगिक विषय लेना चाहता है तो उस अवस्था में 100 रूपये प्रायोगिक शुल्क प्रति परीक्षार्थी शुल्क सहित ऑनलाइन पोर्टल पर शुद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा से सम्बन्धित कोई छटा अतिरिक्त विषय लेना चाहता है तो उस अवस्था में 200 रूपये अतिरिक्त विषय शुल्क के साथ-साथ 1000 रूपये विलम्ब शुल्क सहित ऑनलाइन पोर्टल पर शुद्धि कर सकते हैं। यदि परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय के रूप में प्रायोगिक विषय का चयन किया जाता है तो 100 रूपये प्रायोगिक शुल्क भी देय होगा। उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 हेतु ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त तथा अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों/गुरूकुल/विद्यापीठों द्वारा 01 जनवरी, 2026 से 07 जनवरी, 2026 तक आनलाइन माध्यम से केन्द्र ऑप्शन भी भरी जानी है। सभी विद्यालय मुखिया विद्यालय की लॉगिन आईडी से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक से केन्द्र ऑप्शन भर सकते है। विद्यालयों द्वारा प्राथमिकता क्रम में पांच ग्रामीण/शहरी परीक्षा केन्द्र भरे जाने है। सम्बन्धित विद्यालय मुखिया पांचों परीक्षा केन्द्रों की प्राथमिकता निर्धारित अवधि में भरना सुनिश्चित करें।