Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 10 March : शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात वीआईपी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार काले रंग की ऑडी कार ने पैदल जा रही एक विदेशी युवती को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 12 बजे वीआईपी रोड स्थित एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विदेशी युवती मावलूदा एमकेयर अस्पताल से किसी मरीज को देखकर अपने दोस्त के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती करीब 14 फुट ऊपर उछलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय युवती के साथ मौजूद अभिषेक उर्फ अभी ने बताया कि मृतका उनकी दोस्त थी और वह एमकेयर अस्पताल में उसकी गर्भवती पत्नी का हालचाल पूछने के लिए आई थी। जब वह दोनों अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार ऑडी कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से अभिषेक को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान विदेशी नागरिक मावलूदा के रूप में हुई है। उसकी बहन तुर्की से भारत आ रही है। उसके आने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बॉक्स: तेज रफ्तार बनी हादसों की बड़ी वजह वीआईपी रोड पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय वाहन चालक तेज गति से गाड़ियां दौड़ाते हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया चालकों के लिए खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड कंट्रोल के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।