Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अधिकारी कमलजीत पाल ने आज यहां जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की योजनाओं, कल्याणकारी कार्यों, कार्यक्रमों और परियोजनाओं के बारे में लोगों को जमीनी स्तर तक जागरूक करने के लिए वे पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में मीडिया के सहयोग से बेहतर कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले कमल पाल मुख्यमंत्री कार्यालय में सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे अमृतसर, बठिंडा, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में भी जिला लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।