Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जम्मू, 10 मार्च : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग आधारित स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग” विषय पर 3वां एडवांस्ड एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (A-ESDP) 9 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों को एआई, मशीन लर्निंग और इंडस्ट्री 4.0 जैसी उन्नत तकनीकों से परिचित कराना है। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी कानपुर के एमेरिटस फेलो प्रो. नलिनाक्ष एस. व्यास ने डिजिटल ट्विन तकनीक पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल ट्विन किसी भौतिक प्रणाली का वर्चुअल मॉडल होता है, जो उत्पादन प्रक्रियाओं की निगरानी, प्रदर्शन सुधार और त्वरित निर्णय लेने में मदद करता है। उन्होंने भारतीय रेल के मॉडर्न कोच फैक्ट्री के उदाहरण से बताया कि एआई और डेटा एनालिटिक्स से उत्पादन क्षमता और सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। इसके बाद आयोजित पैनल चर्चा में आईआईटी, उद्योग प्रतिनिधियों, डीएसटी, डीआरडीओ, सीआईआई और पंजाब विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने उद्योग-शिक्षा सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। पंजाब विश्वविद्यालय के प्रो. मनु शर्मा ने टेक्नोलॉजी एनएबलिंग सेंटर (TEC) मॉडल के बारे में जानकारी दी, जबकि डीआरडीओ के वैज्ञानिक-एफ शहनवाज अहमद ने अनुसंधान एवं विकास की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और तकनीक आधारित उद्यमिता के नए अवसरों से परिचित कराएगा।