Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब / यूटर्न / 11 मार्च।तरनतारन में एक पूर्व सैनिक से तलवार दिखाकर मोबाइल फोन और करीब 3,000 रुपए नकद लूट लिए गए। मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता हरभाल सिंह, जो गांव बाकीपुर के निवासी हैं, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह तरनतारन के मोहल्ला जसवंत सिंह में एक कंप्यूटर कैफे चलाते हैं। हरभाल सिंह ने पुलिस को बताया कि कल शाम वह अपने स्कूटर पर गांव लौट रहे थे। नकदी और मोबाइल छीनकर हुए फरार जब वह रोही जरमस्तपुर के पास पुल के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। लुटेरों ने तलवार से हमला करने की धमकी दी और उनकी जेब से मोबाइल फोन तथा लगभग 3,000 रुपए नकद छीनकर फरार हो गए। हरभाल सिंह की शिकायत पर, तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने कार्रवाई की। एएसआई सुखा सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरकीर्तन सिंह निवासी पलासौर और गोल सिंह के रूप में हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन में केस नंबर 60 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।