Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब / यूटर्न / 11 मार्च।लुधियाना जिले के जगराओं के सिधवा बेट इलाके में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिधवा बेट के गांव बाघिया निवासी राज सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह इलाके के गांवों में नशे की सप्लाई करता था। चौकी गिद्दड़विडी के इंचार्ज राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव काकड़ तिहाड़ा के बस स्टैंड पर चेकिंग कर रही थी। आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि राज सिंह उर्फ राजू बड़े स्तर पर नशा तस्करी का धंधा करता है। सूचना के आधार पर, आरोपी उस समय पैदल गांव बाघिया से पत्ती मुल्तानी होते हुए मेन जीटी रोड किशनपुरा से सिधवा बेट की ओर हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए रास्ते पर नाकाबंदी की और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। रिमांड पर लेगी पुलिस तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिधवा बेट में मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। जांच अधिकारी के मुताबिक, आरोपी राज सिंह उर्फ राजू पहले भी एक नशा तस्करी के मामले में नामजद किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, वह अवैध माइनिंग के मामले में भी पकड़ा गया था।