Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 1 जनवरी – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी करते हुए CET फेज-II के अंतर्गत हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष, महिला एवं हरियाणा रेलवे पुलिस) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती विज्ञापन के अंतर्गत कुल 5500 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 4500 पद पुरुष कांस्टेबल, 600 पद महिला कांस्टेबल तथा 400 पद हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए हैं। यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 25 जनवरी 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि बीसीए, बीसीबी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए सहायक प्रमाण-पत्र 01 अप्रैल 2025 से 25 जनवरी 2026 के बीच जारी होना अनिवार्य है, जबकि डीएससी एवं ओएससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए सहायक प्रमाण-पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद और अंतिम तिथि तक जारी होना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व सैनिक (ESM) के पारिवारिक सदस्यों के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र 12 जनवरी 2025 के बाद जारी अथवा नवीनीकृत होना आवश्यक है। आयोग के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विज्ञापन संख्या 14/2024 के अंतर्गत आवेदन किया था, उन्हें भी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नया आवेदन करना अनिवार्य होगा तथा उन्हें नियमानुसार आयु में छूट (Age Relaxation) प्रदान की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि एवं परीक्षा तिथि की जानकारी आयोग द्वारा बाद में अलग से जारी की जाएगी। श्री हिम्मत सिंह ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की कि वे आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों एवं संलग्नकों (Annexures) को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपना आवेदन पत्र स्वयं भरें और किसी भी सीएससी सेंटर या अन्य माध्यम से आवेदन न करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर वह निरस्त हो जाता है, तो उसे सुधारने के लिए कोई करेक्शन पोर्टल नहीं खोला जाएगा। ऐसा आवेदन अंतिम माना जाएगा और स्वतः निरस्त हो जाएगा। अतः अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए आवेदन अत्यंत सावधानीपूर्वक स्वयं ही भरें।