Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब / यूटर्न / 11 मार्च।पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे बजट सत्र में भगवंत मान सरकार ने जनरल वर्ग की महिलाओं के लिए 1000 रुपये और एस.सी. श्रेणियों के लिए 1500 रुपये देने का एलान कर आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा चुनावों से पहले जनता के साथ किए गए सभी वादों और घोषणाओं को पूरा कर दिया है। फतेहगढ़ साहिब में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला योजना बोर्ड फतेहगढ़ साहिब के अध्यक्ष अजे सिंह लिबड़ा और मार्केट कमेटी अमलो के चेयरपर्सन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने कहे और किए में सही साबित हुई है। लंबे समय से राज्य की महिलाओं के लिए 1000 रुपये देने के वादे को पूरा कर पूरे पंजाब की महिलाओं के साथ किया गया यह वादा निभाया गया है, जिसे पूरे पंजाब की महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए लगभग सभी वादों को लागू कर दिया गया है।