Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/11 मार्च। जालंधर कैंट के रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक महिला को चढ़ाते हुए टीटी का अचानक पैर फिसल गया। जिस कारण टीटी ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसकी एक टांग कट गई। रेलवे विभाग की और से जख्मी मुलाजिम को अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए डीएमसी अस्पताल लुधियाना रैफर कर दिया गया है। जहां उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। हालांकि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जख्मी मुलाजिम की पहचान तेजपाल के रुप में हुई है। वहीं सीआईटी लाइन इंचार्ज सतीश शर्मा, आरसीआई अमरदीप संधू, सुनील बजाज, एसएमआई अमन सिंह व लुधियाना के अन्य मुलाजिम जख्मी मुलाजिम का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार सीआईटी तेजपाल स्पोर्टसमैन है। वह कटड़ा से इंदौर जा रही मालवा ट्रेन में ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन जब जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंची तो वहां चलती ट्रेन में एक महिला चढ़ने लगी। लेकिन महिला को चढ़ने में दिक्कत आने के चलते तेजपाल द्वारा उसकी सहायता की गई। महिला के चढ़ने के बाद जब तेजपाल खुद उसी ट्रेन में चढ़ने लगे तो उनका पैर फिसल गया। जिस कारण हादसा हो गया। ---