Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
500 से अधिक विश्व रिकॉर्ड बना चुकी पैडयात्रा
चंडीगढ़ 11 March : महिलाओं के स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "वर्ल्ड वाईड यात्रा – पैडयात्रा फोर मेंस्चुरेशन हाइजिन" के अंतर्गत चंडीगढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एच.ई. प्रोफ. एम्ब. रेवरेंड. (इंटरनेशनल ऑथर) डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह उल्लेखनीय है कि यह पैडयात्रा विश्व स्तर का अभियान है, जो 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से आयोजित होता है और अब तक 500 से अधिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर चुका है। इस अभियान के संस्थापक, इंटरनेशनल पैडमेन लिजेंड लिडर एवं ग्लोबल प्रेसिडेंट प्रो. बिरेन दवे हैं, जो 16 संगठनों के प्रेसिडेंट हैं और विश्वभर में स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन 16 संगठनों में रेवरेंड डॉ. जितेंद्र सिंह भी विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं। रेवरेंड डॉ. जितेंद्र सिंह, जो एनसीआईजीडी के प्रिस्ट होने के साथ-साथ इंटरनेशनल ऑथर भी हैं, सामाजिक सेवा और जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान रेवरेंड डिक्कनैश जानकी रानी के हाथों से जरूरतमंद बहनों और युवतियों को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़े संकोच और भ्रांतियों से मुक्त कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर सिस्टर हिमांशी ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और आवश्यक सावधानियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही स्वच्छता अपनाने से महिलाओं को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि "सिस्टर हिमांशी" वर्तमान में पीजीआई मेडिकल काॅलेज एंड होस्पिटल चंडीगढ़ से बैचलर ऑफ मेडिकल लैबोरेटरी साइंस की पढ़ाई कर रही हैं, और उन्होंने अपने मेडिकल ज्ञान के आधार पर उपस्थित बहनों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और इसे महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। डॉ. सिंह ने ने कहा एक और पैडयात्रा कार्यक्रम बहुत जल्द हम करने जा रहे हैं।