Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
व्यापारियों से मिले मेयर, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया आश्वासन
चंडीगढ़ 11 March : शहर के मेयर सौरभ जोशी ने अपनी जनसंवाद पहल ‘जनता का मेयर–जनता के बीच’ के तहत बुधवार को सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। मार्केट एसोसिएशन की ओर से ओम प्रकाश, रामपाल और अन्य व्यापारियों ने मेयर का स्वागत किया और बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों से उन्हें अवगत कराया। व्यापारियों ने बाजार की सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं। मेयर सौरभ जोशी ने व्यापारियों के साथ खुलकर बातचीत करते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की आर्थिक गतिविधियों में व्यापारिक समुदाय की अहम भूमिका होती है और उनकी समस्याओं का समाधान करना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। नगर निगम व्यापारियों के हितों की रक्षा और शहर के बाजारों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मेयर ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और मौके पर समाधान की दिशा में पहल करना एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कृष्णा मार्केट के व्यापारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार कर जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि बाजार में सुविधाएं बेहतर हों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा सके।