Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
2.79 लाख से अधिक दिव्यांग लाभार्थियों तक सरकारी सहायता, समावेशी विकास की दिशा में मजबूत कदम *दिव्यांगजनों का कल्याण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: 495 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान* चंडीगढ़, 31 दिसंबर: मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के तहत विशेष योग्यताओं वाले व्यक्तियों (दिव्यांगजनों) की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन के लिए सरकार द्वारा लगातार संवेदनशील और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। यह बात सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कही। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अब तक दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता के रूप में 371.84 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 2 लाख 79 हजार 544 दिव्यांग व्यक्तियों को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिया जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि दिव्यांगजनों को समय पर, पारदर्शी और बिना किसी बाधा के वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। इस उद्देश्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 495 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान पहले ही किया गया है, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी सहायता से वंचित न रहे। डॉ. बलजीत कौर ने स्पष्ट किया कि इस वित्तीय सहायता योजना के तहत वे दिव्यांग व्यक्ति शामिल किए जाते हैं जो अपनी आजीविका कमाने में असमर्थ हैं और जिनकी न्यूनतम दिव्यांगता 50 प्रतिशत या उससे अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य वास्तविक हकदार तक सहायता पहुंचाकर उनकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना है, ताकि वे अपने जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं को सम्मान के साथ पूरा कर सकें। डॉ. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि मान सरकार दिव्यांगजनों को केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडक़र आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए पूर्ण अवसर प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।