Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
दलजीत अजनोहा होशियारपुर होशियारपुर/यूटर्न/ 12मार्च।पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के जिले के क्लेरिकल कर्मियों की यूनियन की सर्वसम्मति से चुनाव करवाया गया। इस अवसर पर पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन होशियारपुर के जिला अध्यक्ष अनीरुद्ध मोद गिल और प्रेस सचिव गुरविंदर शाने की ओर से संयुक्त रूप में बताया गया के नवदीप सिंह, जो पहले स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष थे, उनकी रिटायरमेंट होने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई टीम का चुनाव कर धर्मिंदर को अध्यक्ष, संजीव कुमार को जनरल सचिव, संदीप कुमार को सहायक सचिव, दविंदर भट्टी को सीनियर उप अध्यक्ष, सतपाल को प्रेस सचिव, परमजीत कौर को कैशियर, केवल कृष्ण को मुख्य सलाहकार, शिवरतन, रविंदरजीत सिंह को वित्त सचिव, रूपिंदर जीत कोर, आशा रानी, रिधू बाला, पलविंदर कोर, रानी मनप्रीत कौर, बबन, मंदीप पाल को कार्यकारी सदस्य लगाया गया।इस अवसर पर नव नियुक्त स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष धर्मिंदर ने बताया कि पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन द्वारा जो भी कॉल आएगी, उसे स्वास्थ्य विभाग में तुरंत लागू किया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के मुलाजमों को 16% डी.ए. केंद्र से कम दिया जा रहा है जबकि महंगाई बढ़ती जा रही है। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, पर उसे लागू नहीं किया जा रहा। 15.1.15 के पत्र अनुसार मुलाजमों को प्रोबेशन पीरियड दौरान सिर्फ प्राथमिक वेतन ही दिया जा रहा है, जिससे उनका गुजारा होना मुश्किल है।इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार ने मुलाजमों से चुनावों में वादे किए थे हर वादे से मुकर रही है। उन्होंने पंजाब के मुलाजम जथेबंदियों को अपील की कि आने वाला समय और भी चुनौतियों भरा है, पंजाब के मुलाजम एक प्लेटफार्म पर इकट्ठे होकर संघर्ष करना चाहिए।