Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
गुरमीत खुड्डियां द्वारा वेटरनरी इंस्पेक्टरों की मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन चंडीगढ़, 31 दिसंबर: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज राज्य के वेटरनरी इंस्पेक्टरों से उनकी लंबे समय से लटक रही मांगों के संबंध में मुलाकात की। स. खुड्डियां ने यहां पंजाब सिविल सचिवालय में प्रधान गुरदीप सिंह बसी के नेतृत्व में पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से विस्तृत विचार-विमर्श किया और एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। एसोसिएशन ने बैठक के दौरान वर्ष 2011 में भर्ती हुए 400 वेटरनरी इंस्पेक्टरों की 18 महीने की सेवा को नियमित सेवा के रूप में विचार करने, तहसील स्तर पर वेटरनरी इंस्पेक्टरों के 87 नये पद सृजित करने तथा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग रखी। स. खुड्डियां के आश्वासन के बाद एसोसिएशन ने अपनी प्रस्तावित लंबी की रैली को रद्द करने का फैसला किया है। स. खुड्डियां ने पशुपालन विभाग के निदेशक को एसोसिएशन की मांगों से संबंधित तुरंत उचित कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने एसोसिएशन को मुख्य मुद्दों के समाधान के लिए विशेष रूप से पंजाब के वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा के साथ बैठक करवाने का भी आश्वासन दिया।