Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब विधानसभा में बजट पर बोलते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पेश किया गया मौजूदा बजट हर वर्ग की भलाई और राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आम लोगों, गरीब वर्ग और मजदूरों की भलाई को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तैयार किया गया यह बजट पंजाब के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किया गया यह बजट महिलाओं को समर्पित है और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए तैयार किया गया है। श्री भगत ने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि पहली बार बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए करीब 1300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है, जिससे पंजाब में बागवानी को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं। सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदला गया है और विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, वर्दियां और आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी तरह राज्य के लोगों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं, जहां लोगों को मुफ्त दवाइयां और अनुभवी डॉक्टरों की सेवाएं मिल रही हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना और पंजाब को हर दृष्टि से समृद्ध बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि मौजूदा बजट पंजाब के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।