Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 12मार्च। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। महेंद्रगढ़ में गैस एजेंसियों के बाहर कतारें लगी नजर आ रही हैं। लोगों में यह डर है कि कहीं गैस की किल्लत न हो जाए, जिसके चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुकिंग और सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग में काफी दिक्कत आ रही है। कई बार फोन करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पा रही और सर्वर की समस्या के कारण लोगों को बार-बार कोशिश करनी पड़ रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले महीने में दो सिलेंडर मिल जाते थे, लेकिन अब नियम बदलने के बाद एक ही सिलेंडर मिल रहा है, जिससे खासकर शहरों में ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि फिलहाल ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। उनका कहना है कि लोगों के पैनिक होने से ही भीड़ और समस्या बढ़ रही है। गैस एजेंसी संचालक अनिल ने बताया कि कंपनी की ओर से गैस सप्लाई में करीब दस से पंद्रह प्रतिशत की हल्की कमी आई है, लेकिन मुख्य समस्या लोगों की घबराहट के कारण एक साथ ज्यादा बुकिंग होने से सर्वर ओवरलोड होने की है। उन्होंने कहा कि गैस की गाड़ियां रोजाना आ रही हैं और बुकिंग के तीन से चार दिन के अंदर उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के नियम के अनुसार अब पिछले सिलेंडर की सप्लाई के पच्चीस दिन बाद ही नई बुकिंग की जा सकती है। फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है, जबकि घरेलू गैस की सप्लाई जारी है। महेंद्रगढ़ के डीसी मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी कालाबाजारी न हो और घरेलू गैस का गलत इस्तेमाल न किया जाए। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें, गैस की पर्याप्त सप्लाई उपलब्ध है।