Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/12/मार्च। लुधियाना देहाती पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी रायकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति को मेडिकल नशे सहित काबू किया है। जांच अधिकारी ASI कुलदीप सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध लोगों की चेकिंग के संबंध में लेबर चौक रायकोट में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि परदीप सिंह उर्फ दीपू (निवासी जोहलां रोड, रायकोट) नशीली गोलियां बेचने का आदी है और आज भी वीवा कैम फैक्ट्री के पास ग्राहकों को सप्लाई देने आया हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत रेड की और उक्त व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।