Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
दलजीत अज्नोहा होशियारपुर होशियारपुर /यूटर्न/ 13मार्च।सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के एम.बी.ए. और बी.बी.ए. के छात्रों द्वारा सच्चदेवा स्टॉक्स के मुख्य कार्यालय का दौरा संदीप शर्मा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, डॉ. अंजू बाला असिस्टेंट प्रोफेसर की अगुवाई में किया गया। सच्चदेवा स्टॉक्स के बूथ गार्डी स्थित मुख्य कार्यालय में पहुंचने पर इन छात्रों का स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर इन छात्रों को शेयर बाजार की बारीकियों के बारे में सच्चदेवा स्टॉक्स के एम.डी. परमजीत सिंह सच्चदेवा द्वारा बहुमूल्य जानकारी दी गई और कहा गया कि शेयर बाजार में प्रवेश करने से पहले उस संबंधी पूरी जानकारी आपके पास होना जरूरी है तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। परमजीत सच्चदेवा ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कभी भी कोई शॉर्ट कट नहीं होता बल्कि सफलता उसी व्यक्ति के चरण चूमती है जो अपने क्षेत्र में मेहनत और लगन से आगे बढ़ता है। इस मौके पर इन छात्रों द्वारा सच्चदेवा स्टॉक्स के विभिन्न विभागों का दौरा भी किया गया। इस मौके पर शिवांजली शर्मा एच.आर. हेड, रिलेशनशिप मैनेजर दिव्यांशी जोशी भी मौजूद रहीं।