Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 14 मार्च।गृह मंत्री Amit Shah ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी और पंजाब में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करेगी। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सभी राजनीतिक पार्टियां रैलियां कर रही हैं। पिछले काफी समय से चर्चा थी कि अकाली दल और भाजपा मिलकर 2027 का चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि भाजपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी और पंजाब में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने संकेत दिया कि भाजपा पंजाब में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “पहली बार हम अपनी सरकार बनाने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रहे हैं। आज हम पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू कर रहे हैं। अब तक हम पंजाब में ‘छोटे भाई’ की भूमिका में रहे हैं, जिसके कारण हम कभी अपनी सरकार नहीं बना सके। लेकिन 2027 में हम पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अगर कोई पंजाब को नशे की समस्या से मुक्त कर सकता है, तो वह Narendra Modi और भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार ही कर सकती है। भाजपा को एक मौका दीजिए, हम पंजाब में बदलाव लाएंगे।” सुखबीर बादल का जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मोगा रैली में दिए बयान पर Sukhbir Singh Badal ने कहा, “हम इसका स्वागत करते हैं। हर पार्टी को अपने फैसले लेने का अधिकार है। शिरोमणि अकाली दल और बाकी पार्टियों में बहुत फर्क है। शिरोमणि अकाली दल ने पहले भी अकेले चुनाव लड़े हैं और अब भी लड़ेगा। शिरोमणि अकाली दल पंजाब की पार्टी है और पंजाब के बारे में सोचती है, जबकि दिल्ली की पार्टियां पंजाब पर राज करने के लिए आती हैं। हम 17 साल जेल काट सकते हैं, तो पंजाब के भले के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अगर पंजाब के लोग ‘झाड़ू वाली’ पार्टी को 92 सीटें दे सकते हैं, तो मुझे अपने पंजाब के लोगों पर गर्व है। अब पंजाब के लोग समझ चुके हैं और इस बार शिरोमणि अकाली दल को 100 सीटें देंगे।”