Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/15 मार्च।लुधियाना में सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में थाना जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी ई-10-834, एक्सटेंशन बसंत बिहार, नूरवाला रोड ने बताया कि वह कारोबार चौक, सब्जी मंडी बहादर के रोड से अपने घर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे कट के पास रेड होटल वाली काली सड़क से थोड़ा पीछे पहुंचा तो एक करीब 50-55 साल का अज्ञात व्यक्ति सड़क पार कर आ रहा था। इसी दौरान जालंधर बाइपास की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उस व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए अलग-अलग इलाकों में पोस्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक उसके परिजनों का पता नहीं चला। थाना जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ धारा 281 और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फरार चालक की तलाश कर रही है।