Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/15 मार्च। साउथ सिटी रोड पर 47 इमारतों को ग्लाडा द्वारा अवैध करार देते हुए नोटिस जारी कर दिए हैं। जिसमें से सात इमारतों द्वारा पहले ही स्टे ले रखा है। हालांकि इन नोटिसों के बाद साउथ सिटी रोड मामले में मक्खियों की तरह राजनेता भिनभिनाने लग गए हैं। राजनेताओं ने अपना अलग ही खेल शुरु कर दिया है। जिनकी और से बिल्डिंग मालिकों को उनका बचाव करने की एवज में बड़े बड़े ऑफर भी दिए जा रहे हैं। चर्चा है कि इन राजनेताओं में सत्ताधारी और विपक्ष लीडर शामिल हैं। जिनकी और से बिल्डिंग मालिकों को सेटिंग करके बचाव कराने का आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन अब पूरी कमान पंजाब सरकार और ग्लाडा के हाथ में हैं। अगर सरकार व विभाग चाहें तो नियमों के मुताबिक बिल्डिंगों पर एक्शन ले सकता है, जिससे मिलीभगत करने वाले राजनेताओं की सेटिंग धरी की धरी रह जाएगी। हालांकि ग्लाडा द्वारा बिल्डिंग मालिकों को एक हफ्ते का समय दिया गया था। वह समय पूरा होने वाला है। जिसके चलते अब देखना होगा कि सोमवार से ग्लाडा द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। लीडर दे रहे अलग अलग ऑफर साउथ सिटी रोड मामले में कूदकर शामिल हो रहे लीडरों द्वारा बिल्डिंग मालिकों को अलग अलग ऑफर दिए जा रहे हैं। किसी और से ग्लाडा से राहत दिलाने, किसी की और से हाउसिंग विभाग मंत्री से मुलाकात कराने तो किसी की और से पीला पंजा चलने से राहत दिलाने की ऑफर की जा रही है। कुल मिलाकर अब ग्लाडा के इस नोटिस के बाद राजनेताओं द्वारा अपनी चांदी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एक राजनेता की निर्माणाधीन बिल्डिंग से उठा विवाद वहीं चर्चा है कि पहले यह विवाद काफी सुर्खियों में आया था। लेकिन फिर बिल्डिंग मालिक ग्लाडा अधिकारियों के समक्ष पहुंच गए। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन इस बीच एक राजनेता द्वारा साउथ सिटी रोड पर नई इमारत बनानी शुरु कर दी गई। जिसका इलाका निवासियों द्वारा विरोध शुरु कर दिया गया। जिसके बाद यह पूरा मामला फिर विवादों में आ गया। अब इस मामले में ग्लाडा द्वारा नोटिस जारी कर दिए गए। ---