Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
भूपिंदर सागर मोहाली 15 March । सोहाना बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिलाओं ने एक बुजुर्ग के हाथ से साढ़े चार तोले का सोने का कड़ा उतार लिया। घटना के बाद तीनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कुराली निवासी 70 वर्षीय दर्शन सिंह ने बताया कि वह सीटीयू से सेवानिवृत्त हैं। 10 मार्च को वह किसी काम से मोहाली आए थे। काम खत्म करने के बाद दोपहर करीब एक बजे वह सोहाना बस स्टैंड से सीटीयू की लोकल बस में चढ़ने लगे। दर्शन सिंह के अनुसार बस में चढ़ते समय दो महिलाएं उनके आगे खड़ी हो गईं, जबकि एक महिला उनके दाहिनी ओर खड़ी थी। इसी दौरान बस से सवारियां उतरने लगीं, जिससे वहां काफी भीड़ हो गई। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर दाहिनी तरफ खड़ी महिला ने उनके हाथ से सोने का कड़ा उतार लिया। उन्हें इस चोरी का पता घर पहुंचने पर चला। पीड़ित ने अपने स्तर पर महिलाओं की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और मौके की सीसीटीवी फुटेज भी पेन ड्राइव में सौंप दी। जांच अधिकारी एसआई तलविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।