Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/ 16 मार्च।भारत विकास परिषद शाखा रेवाड़ी की ओर से शहर के सर्कुलर रोड स्थित डॉक्टर आरबी यादव हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुप्रीम कोर्ट की पैनल एडवोकेट हर्षा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर हर्षा देवी के पति एडवोकेट कमल निम्बल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हर्षा देवी एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर रक्तदान को महादान बताते हुए बैज लगाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। ब्लड डोनेशन कैंप में करीब पचास यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा रेवाड़ी के अध्यक्ष दिनेश सैनी, डॉक्टर रामबाबू यादव, डॉक्टर सुमन यादव, लक्ष्मण जांगिड़, धीरज जांगिड़, दीपक सैनी तथा कश्मीर सिंह सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि हर्षा देवी एडवोकेट पति कमल निम्बल एडवोकेट, डॉक्टर रामबाबू यादव, डॉक्टर सुमन यादव तथा दिनेश सैनी आदि ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे बड़ा पुण्य का कोई दूसरा कार्य नहीं है क्योंकि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से किसी के अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लें। भारत विकास परिषद की तरफ से प्रधान दिनेश सैनी ने बताया कि शाखा इस प्रकार के रक्तदान शिविर हर वर्ष आयोजित करती रहती है। आरबी यादव हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आरबी यादव ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है तथा बहुत से मामलों में रक्तदान स्वास्थ्य के लिए अच्छा ही होता है।