Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च।पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार आखिरी दिन है। सत्र शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने विधानसभा के बाहर गैस सिलेंडर की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गैस एजेंसियों के फोन नहीं लग रहे और सिलेंडर की बुकिंग तक नहीं हो पा रही। कई जगह लोग गैस के लिए लाइनों में खड़े हैं। इसके बाद विधायक चोले पहनकर सदन में पहुंचे और वहां भी विरोध दर्ज कराया। सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि पंजाब का पहला सिंचाई विभाग का वाटर म्यूजियम रोपड़ हेडवर्क्स में बनाया जाएगा। 1881 में बने इस ऐतिहासिक हेडवर्क्स की इमारत को रिपेयर कर म्यूजियम बनाया जाएगा, जिसमें सिंचाई विभाग से जुड़े मॉडल, फोटो और समझौते प्रदर्शित किए जाएंगे। इसे अप्रैल में शुरू कर 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि राज्य में बिजली संकट से निपटने के लिए नए ग्रिड लगाए जाएंगे, जिस पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। तरनतारन में मोमोज खाने से बच्चों की मौत का मामला भी सदन में उठा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सत्र के दौरान कई रिपोर्ट और दो महत्वपूर्ण बिल भी पेश किए जाएंगे।